पूर्ण फलादेश रिपोर्ट — आपकी जन्म कुंडली से, हिंदी में | 40+ पन्ने की लिखित PDF | Detailed Janam Kundli Report in Hindi
✓ आपकी अपनी कुंडली से · ✓ पूरी हिंदी में · ✓ 10 मिनट में आपके व्हाट्सएप पर
नील तारा पीठ ज्योतिष संस्थान नहीं है। यहाँ कुंडली सिर्फ़ नक़्शा है — यह बताती है कि आपकी ऊर्जा इस समय किस तरफ़ झुकी हुई है। असली काम उसके बाद शुरू होता है: तंत्र के माध्यम से आपकी अपनी ऊर्जा को सँभालना, और फिर उसे ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जोड़ना — ताकि जो शक्ति इस सृष्टि को चला रही है, वही आपके साथ खड़ी होकर आपका संकल्प पूरा करे।
ग्रह बताते हैं कि कब क्या होगा। तंत्र बदलता है कि क्या होगा।
इस रिपोर्ट में क्या मिलेगा
- कब खुलकर खेलना है, कब बचना है — आगे तीन साल की खिड़कियाँ, तारीख़ के साथ। कौन से महीने आपके पक्ष में हैं और किनमें रुक जाना है
- महीने-दर-महीने अगले दो साल — हर महीने के आगे तीन बातें: बड़ा फ़ैसला लें या नहीं, कर्ज़ लें या नहीं, रिश्ते की बात करें या नहीं
- पूरी दशा का नक़्शा — महादशा, अंतर्दशा और प्रत्यंतर, तारीख़ और उम्र दोनों के साथ
- आपका लग्न और स्वभाव — और लग्नेश जिस घर में बैठा है, उसका क्या फल आएगा
- नक्षत्र पाठ — आपका जन्म नक्षत्र, चरण, देवता, और उससे निकला आपका मिज़ाज
- दर्पण — इस समय आपके ऊपर क्या चल रहा है
- आपके अंक और आपका मोबाइल नंबर — मूलांक, भाग्यांक, और यह कि आपका नंबर आपकी कुंडली से मेल खाता है या नहीं। कौन सा अंक आपको घाटा देता है
- घर की तीन दिशाएँ — आपकी अपनी कुंडली से निकली वास्तु की सलाह
- नज़र और राहु-केतु की शांति — घर में क्या जलाना है, कब और कैसे
- दान — कौन सा ग्रह भारी है और उसे शांत करने के लिए क्या देना है, किस दिन
- रत्न — और वर्जित रत्न — कौन सा आपका है और कौन सा आपको कभी नहीं पहनना चाहिए
- बिना पैसे के उपाय — आपके ग्रहों के हिसाब से, क्रम में लगे हुए
जो यहाँ नहीं मिलेगा
डर नहीं मिलेगा। "ये नहीं किया तो अनिष्ट होगा" — ऐसी एक लाइन भी इस रिपोर्ट में नहीं है। जहाँ कोई रास्ता भारी बताया गया है, वहाँ साथ में दूसरा रास्ता भी दिया गया है। और जो वस्तु आपकी कुंडली न माँगे, वो आपको नहीं बताई जाएगी — चाहे वो हमारी दुकान में ही क्यों न हो।
ऑर्डर के बाद क्या करना है
ऑर्डर करते ही हमें आपका नंबर मिल जाता है। आपको बस व्हाट्सएप पर तीन चीज़ें भेजनी हैं —
- जन्म तारीख़
- जन्म समय (न पता हो तो बता दीजिए, हम सूर्योदय मानकर बना देंगे)
- जन्म स्थान
रिपोर्ट 10 मिनट में आपके व्हाट्सएप पर पहुँच जाएगी, PDF में, 40 से ज़्यादा पन्नों की। इंतज़ार नहीं करना पड़ता क्योंकि गणित हमारा अपना है — किसी और के सर्वर का जवाब नहीं माँगना पड़ता।
गणित किसका
यह रिपोर्ट नील तारा कॉस्मिक कैलकुलेशन इंजन से निकलती है — पीठ का अपना गणित, रातों जागकर बनाया हुआ, और सोलह हज़ार ग्रह-स्थितियों पर जाँचा हुआ। किराए की किसी मशीन से नहीं।
neeltara.in