शादी का मंडप किससे बनता है?
बाँस से।
अर्थी किससे बनती है?
बाँस से।
जन्म से मृत्यु तक — हमारी परंपरा में बाँस हर बड़े मौके पर साथ खड़ा है। और इसी बाँस को हम रोज़ सुबह भगवान के सामने आग में झोंक रहे हैं।
अगरबत्ती की वो पतली तीली कभी ध्यान से देखी है?
Puja Mein Baans Kyun Nahi Jalana Chahiye
हमारी संस्कृति में बाँस को वंश का प्रतीक माना गया है। जैसे बाँस एक जड़ से निकलकर फैलता जाता है, वैसे ही कुल आगे बढ़ता है। इसीलिए शादी का मंडप बाँस से बनता है — नए वंश की शुरुआत का संकेत।
तो जो चीज़ वंश का प्रतीक है, उसे जलाना?
परंपरा में इसे वर्जित माना गया। मान्यता है कि इससे वंश-वृद्धि में बाधा आती है और पितरों का असंतोष बढ़ता है।
और सबसे हैरानी वाली बात — परंपरा में बताया जाता है कि अंतिम संस्कार में भी अर्थी का बाँस चिता में नहीं जलाया जाता, किनारे कर दिया जाता है।
सोचिए ज़रा। श्मशान में भी जिसे आग से बचाया जाता है — उसे हम पूजा घर में रोज़ जला रहे हैं।
Ye Baat Pehle Kisi Ne Kyun Nahi Batayi?
क्योंकि पहले इसकी ज़रूरत ही नहीं थी।
हमारे दादा-दादी के ज़माने में घरों में धूप जलती थी। गुग्गल। कपूर। हवन सामग्री। कोयले पर रखकर, या हाथ से बनी बत्ती में। बाँस की तीली वाली अगरबत्ती तो बाद में आई — सस्ती थी, आसान थी, फैक्ट्री में हजारों बन जाती थीं।
और हमने बिना सोचे अपना ली।
Aur Jo Aap Khud Dekh Sakte Hain
अगली बार अगरबत्ती जले, तो आख़िर तक देखिए।
सुगंध ख़त्म होते ही तीली जलने लगती है। एक अलग गंध आती है — कड़वी, लकड़ी जलने वाली। जो सुगंध आपने भगवान को अर्पित की थी, उसके आख़िर में यही धुआँ बचता है।
और वो काली जली हुई तीली? वो धूपदानी में पड़ी रहती है — रोज़, आपके मंदिर में।
Agarbatti Aur Dhoop Mein Farq
- अगरबत्ती — बीच में बाँस की तीली, ऊपर मसाला
- धूप बत्ती — पूरी की पूरी सामग्री से बनी, बीच में कुछ नहीं। जलती है तो पूरी जलती है
पूजा के लिए दूसरी वाली चाहिए। बिल्कुल सीधी बात।
और जब आप धूप ख़रीदें, तो ये भी देख लीजिए कि वो किस चीज़ से बनी है — कहीं भगवान पर चढ़े फूलों से तो नहीं?
Hamari Dhoop
नील तारा की धूप बत्ती बिना बाँस के बनी है। चारकोल नहीं, केमिकल नहीं — 100% हर्बल।
चंदन धूप · कपूर धूप · हवन धूप · गुग्गल धूप
अगर आप कर्ज़, पैसे की समस्या या ऊपरी बाधा से दुखी हैं
घर में बिना वजह कलह, रुकावट, भारीपन — और कारण समझ नहीं आता? हर कुंडली में कारण अलग होता है। पहले वह देखना पड़ता है।
अपनी समस्या बताइए — जन्म तिथि, समय और स्थान के साथ। शुद्ध धूप के बारे में पूछना हो, वो भी यहीं।
Aksar Puche Jane Wale Sawal
Puja mein baans kyun nahi jalana chahiye?
परंपरा में बाँस को वंश का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इसे जलाने से वंश-वृद्धि में बाधा और पितृ असंतोष होता है।
Bamboo less agarbatti kya hoti hai?
जिसमें बीच में बाँस की तीली नहीं होती — पूरी बत्ती सामग्री से बनी होती है और पूरी जलती है।
Agarbatti aur dhoop mein kya antar hai?
अगरबत्ती में बाँस की तीली होती है, धूप बत्ती में नहीं। पूजा के लिए धूप उपयुक्त मानी गई है।
नोट: यह लेख पारंपरिक मान्यताओं और श्रद्धा पर आधारित है।